बिलासपुर में पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, TI प्रदीप आर्य लाइन अटैच

बिलासपुर में  पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, TI प्रदीप आर्य लाइन अटैचप्रशासनिक कारणों का हवाला देकर SSP रजनेश सिंह ने जारी किया आदेश, कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद चर्चा में आए थे TI

बिलासपुर। जिले के पुलिस विभाग में एक अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है। सरकंडा थाना में पदस्थ निरीक्षक प्रदीप आर्य को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर की ओर से 5 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।जारी आदेश में प्रदीप आर्य को प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र बिलासपुर संबद्ध किया गया है। आदेश पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के हस्ताक्षर हैं।गौरतलब है कि बीते दिनों TI प्रदीप आर्य उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उनके द्वारा कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इस मामले को लेकर पुलिस विभाग और न्यायिक क्षेत्र में चर्चाएं तेज हुई थीं।फिलहाल पुलिस विभाग ने लाइन अटैच किए जाने के पीछे प्रशासनिक कारण बताया है। हालांकि, इस आदेश को हालिया FIR प्रकरण से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *