राज्यपाल रमेन डेका से मिलीं प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका नीरजा सक्सेना, जलकुंभी से वस्त्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री रमेन डेका से आज रायपुर स्थित राजभवन (लोक भवन) में बिलासपुर की प्रमुख सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संस्था प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती नीरजा सक्सेना ने सौजन्य मुलाकात की।इस शिष्टाचार भेंट के दौरान जलकुंभी के नवाचारपूर्ण उपयोग, उसके रेशों से वस्त्र निर्माण की संभावनाओं, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।इस अवसर पर श्रीमती सक्सेना ने बिलासपुर क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सेवा कार्यों की जानकारी भी राज्यपाल को दी।मुलाकात में डॉ. मनीष सक्सेना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।





