बिलासपुर प्रेस क्लब में शोकसभा आयोजित, दिवंगत पत्रकारों एवं परिजनों को दी गई श्रद्धांजलि

बिलासपुर प्रेस क्लब में शोकसभा आयोजित, दिवंगत पत्रकारों एवं परिजनों को दी गई श्रद्धांजलि

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब में आज पत्रकारों एवं उनके परिजनों के असामयिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के सहसचिव हरिकिशन गंगवानी की माता श्रीमती राजकुमारी हिंदूजा सहित दिवंगत पत्रकारों एवं उनके परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।शोकसभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा के भांजे नितिन विश्वकर्मा, पत्रकार सलीम काजी, दिलीप यादव के पिता गुहरीराम यादव तथा रमण किरण के भाई वेदुला सुब्रमणियन के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा का संचालन प्रेस क्लब उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने किया।इस अवसर पर पवन सोनी, गणेश विश्वकर्मा, मोहन मदवानी, ऋतु साहू, राकेश मिश्रा, अतुकांत खरे, रुद्राक्ष गोस्वामी, निर्मल माणिक, विजय दुसेजा, राजेंद्र सिंह ठाकुर, शिव कुमार तिवारी, नारायण नोनिया, अमन सिंह, अमित पाटले सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।शोकसभा में सभी ने दिवंगतजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • Related Posts

    शाबाश बिलासपुर पुलिस! महज एक घंटे में गुम हुई 6 साल की मासूम को Dial 112 की टीम ने सकुशल खोज निकाला

    बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस और Dial 112 की टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए महज एक घंटे के भीतर गुम हुई 6 साल की मासूम बच्ची को…

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *