बिलासपुर बंगाली प्रीमियर क्लासिक लीग का शानदार आयोजन, फाइनल में महाराजा 11 ने बंगाल टाइगर्स को हराकर जीता खिताब
बिलासपुर। SECRLY ग्राउंड में बिलासपुर बंगाली प्रीमियर क्लासिक लीग का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार टीमों बंगाल टाइगर्स, बंगाल वॉरियर्स, बंगाल टाइटंस और महाराजा 11 के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मुकाबले में महाराजा 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बंगाल टाइगर्स को शिकस्त दी और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।फाइनल में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जतिन को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक श्री चंदन गांगुली के प्रयासों और कुशल समन्वय से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के सदस्य ओ. पी. यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके खेल की सराहना की।वहीं, फाइनल मुकाबले में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा और तिलकराज सलूजा सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समापन समारोह में विजेता टीम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम में एम. एन. चटर्जी, नमिता घोष, बी. सी. गोलदार, सुब्रत बनर्जी, लल्टू घोष, डॉ. हेमंत चटर्जी, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, कौशिक मित्रा, पल्लव धर, भक्तिमय चौधरी, पार्थ प्रतिम साहा, सुमित कुंडू, देबाशीष दत्ता, रूपम घोष, रेखा गुल्ला, मदन मोहन गुल्ला, शेफाली घोष एवं निर्मल घोष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सुमिता दासगुप्ता एवं सुमेला चटर्जी ने किया। यह आयोजन खेल भावना, टीमवर्क, सामुदायिक एकता और आपसी सौहार्द का शानदार उदाहरण बना। आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, टीमों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।





