पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब की पहल, अपोलो हॉस्पिटल में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित; 150 से अधिक पत्रकारों ने कराई निःशुल्क जांच

पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब की पहल, अपोलो हॉस्पिटल में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित; 150 से अधिक पत्रकारों ने कराई निःशुल्क जांच

बिलासपुर। पत्रकारिता की भागदौड़ और व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिलासपुर प्रेस क्लब और अपोलो हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 1 नवंबर को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में 150 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में पेट एवं लीवर रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, जनरल मेडिसिन और दंत रोग सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ ही विशेषज्ञ डायटीशियन ने खानपान और पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं।शिविर में फाइब्रोस्कैन के जरिए लीवर की विशेष जांच, आंखों की जांच, मैमोग्राफी, पैप स्मीयर, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।इस पहल का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बीमारियों की समय रहते पहचान और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना था।

बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा और उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने पत्रकारों एवं उनके परिजनों से शिविर का लाभ लेने की अपील की थी। वहीं, आयोजन को सफल बनाने में अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से विक्रम निगम और अजय जाड़े का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *