एक विषय में 2 से 6 अंक, बाकी में 70 तक नंबर… परीक्षा परिणाम से नाराज छात्रों ने मांगा कॉपियों का रिव्यू

एक विषय में 2 से 6 अंक, बाकी में 70 तक नंबर… परीक्षा परिणाम से नाराज छात्रों ने मांगा कॉपियों का रिव्यू

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के जारी परीक्षा परिणामों को लेकर छात्र-छात्राओं में नाराजगी देखने को मिली। बुधवार को जेपी वर्मा कॉलेज, एसबीटी कॉलेज और डीएलएस कॉलेज सहित विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र अपनी समस्याएं लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे।B.Sc. द्वितीय वर्ष मैथ्स ग्रुप, PGDCA सहित अन्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने छात्र नेता सूरज सिंह राजपूत और नीरज यादव के साथ परीक्षा नियंत्रक शरद कुमार देवांगन से मुलाकात कर परीक्षा परिणामों में कथित विसंगतियों की शिकायत की।छात्रों का कहना है कि B.Sc. गणित समूह के कई विद्यार्थियों को गणित विषय में महज 2 से 6 अंक मिले हैं, जबकि उन्हीं विद्यार्थियों के अन्य विषयों में 70 अंक तक प्राप्त हुए हैं। छात्रों ने बताया कि परीक्षा अच्छी जाने के बावजूद इस तरह के परिणाम आने से उन्हें मूल्यांकन प्रक्रिया में त्रुटि की आशंका है।छात्रों ने यह भी बताया कि उनके पूर्व के परीक्षा परिणाम लगातार अच्छे रहे हैं। ऐसे में अपेक्षा के विपरीत परिणाम आने से वे निराश हैं और उत्तरपुस्तिकाओं का रिव्यू कराने की मांग कर रहे हैं।

 

वहीं, आज सुबह से ही परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रही। बताया गया कि परीक्षा नियंत्रक कुलपति के जन्मदिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहले पाली में विश्वविद्यालय की कोनी स्थित नई बिल्डिंग गए हुए थे। इसके चलते अपनी समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।

बाद में छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान छात्र नेता सूरज सिंह राजपूत ने छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं का जल्द से जल्द रिव्यू कराने तथा समीक्षा के बाद छात्रों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग रखी।छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कार्रवाई करने और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस दौरान सूरज सिंह राजपूत, नीरज यादव सहित जेपी वर्मा कॉलेज, डीएलएस कॉलेज और अन्य महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *