तेज रफ्तार और शराब के नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत

तेज रफ्तार और शराब के नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत

बिलासपुर। शराब के नशे में तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाना एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गया। नेहरू चौक के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक भरत साहू, उम्र 28 वर्ष की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार पिता-पुत्र समेत अन्य लोग घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक रतनपुर निवासी भरत साहू लिंगियाडीह में रहता था। रविवार रात वह अपने दोस्त हर्ष साहू के साथ बाइक क्रमांक CG 10 EJ 4903 से मुंगेली नाका की ओर से नेहरू चौक की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी।इसी दौरान यदुनंदन नगर निवासी मयंक सिंह अपने पिता श्याम सिंह के साथ स्कूटी क्रमांक CG 10 BP 8895 से सामने से आ रहे थे। अचानक सामने स्कूटी आने पर भरत बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका और बाइक सीधे स्कूटी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के सवार सड़क पर जा गिरे।हादसे में भरत के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है।पुलिस जांच में हादसे के दौरान बाइक चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। साथ ही उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने की जानकारी भी मिली है। पुलिस ने मामले में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए मृतक बाइक चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर शराब के नशे में वाहन चलाने और तेज रफ्तार की घातक परिणति को सामने लाता है।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *