राष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर का गौरव, डॉ. कुमुदिनी पटेल को युवा वैद्य पुरस्कार

बिलासपुर। आयुर्वेद चिकित्सा, अनुसंधान और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिलासपुर की डॉ. कुमुदिनी पटेल को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। शासकीय आयुर्वेद औषधालय सिंघरी, बिल्हा में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. पटेल को ‘वैद्य अनघा गोगटे युवा वैद्य पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया।यह सम्मान 4 अक्टूबर को पुणे में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार ‘मानस रोग 3.0’ के दौरान वैद्य गोगटे मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। समारोह में डॉ. कुमुदिनी पटेल को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र, 20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।डॉ. पटेल का चयन आयुर्वेद चिकित्सा में निरंतर सेवा, विद्धकर्म और अग्निकर्म के जरिए दर्द प्रबंधन, ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के आयोजन, शोध कार्य और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में योगदान के आधार पर किया गया। खास बात यह रही कि इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए देशभर से चयनित चिकित्सकों में डॉ. कुमुदिनी पटेल एकमात्र महिला आयुर्वेद चिकित्सक रहीं।सम्मान मिलने के बाद डॉ. पटेल ने अपनी इस उपलब्धि को भगवान धन्वंतरि और अपने गुरुजनों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समाज के अंतिम व्यक्ति तक आयुर्वेद चिकित्सा सेवा पहुंचाने के उनके संकल्प को और मजबूती देगा।डॉ. कुमुदिनी पटेल की इस उपलब्धि पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. वाई.एस. ध्रुव सहित विभागीय अधिकारियों, साथी चिकित्सकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *