परीक्षा के दौरान अचेत होकर गिरे परीक्षार्थी की शिक्षक ने बचाई जान, समय पर दी प्राथमिक सहायता

परीक्षा के दौरान अचेत होकर गिरे परीक्षार्थी की शिक्षक ने बचाई जान, समय पर दी प्राथमिक सहायता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के दौरान स्वामी आत्मानंद शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरकंडा स्थित परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। इस मेडिकल इमरजेंसी में शिक्षक अमित कुमार नामदेव की तत्परता, सूझबूझ और जागरूकता से परीक्षार्थी को समय पर प्राथमिक सहायता और उपचार मिल सका।रविवार, 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। बिलासपुर के परीक्षा केंद्र क्रमांक 13007 में परीक्षा समाप्त होने के बाद एक परीक्षार्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा।स्थिति की गंभीरता को समझते हुए शिक्षक अमित कुमार नामदेव ने बिना समय गंवाए तत्काल आवश्यक प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से परीक्षार्थी को संभाला और तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क किया। इसके बाद परीक्षार्थी को शीघ्र चिकित्सकीय उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया।समय पर मिली सहायता और उपचार के बाद परीक्षार्थी की स्थिति में सुधार हुआ। घटना के दौरान शिक्षक द्वारा दिखाई गई तत्परता और सूझबूझ की विद्यालय परिवार, परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने सराहना की।विद्यालय के प्राचार्य पी. मंडल ने कहा कि शिक्षकों की जिम्मेदारी केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में विद्यार्थियों और परीक्षार्थियों की सुरक्षा के प्रति भी सजग रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस घटना से प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन सहायता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता भी सामने आई है।यह घटना बताती है कि आपात स्थिति में समय पर लिया गया निर्णय, प्राथमिक सहायता और तत्काल चिकित्सकीय मदद किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *