पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने गिनाईं उपलब्धियां

पीएम मोदी के 25 साल के जनसेवा कार्यकाल पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने गिनाईं उपलब्धियां

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल को लेकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा की यात्रा अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में आगे बढ़ रही है।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन 25 वर्षों में गरीब कल्याण, सुशासन, राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सीधे लाभ मिला है।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के जरिए करोड़ों लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया, जिससे सरकारी योजनाओं की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचने लगी। वहीं, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करीब 81 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में उज्ज्वला योजना के तहत करीब 39 लाख 54 हजार महिलाओं को धुएं से राहत मिली है, जबकि जल जीवन मिशन के जरिए 41 लाख 50 हजार ग्रामीण परिवारों तक नल से पानी पहुंच रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक के इलाज का सुरक्षा कवच मिला है।किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत छत्तीसगढ़ के 25 लाख 51 हजार किसानों को 11 हजार 277 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता सीधे खातों में पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि कृषि, सिंचाई, फसल बीमा और आधुनिक तकनीक से जुड़ी योजनाओं के जरिए किसानों को मजबूत करने का प्रयास जारी है।श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार की योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सड़क, रेल, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में प्रदेश को लगातार सहायता मिली है। उन्होंने बताया कि राज्य में करीब 51 हजार करोड़ रुपये की लागत से रेलवे सुविधाओं के विस्तार का काम चल रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ से जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि संगठन के दिनों से ही प्रधानमंत्री का बस्तर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समाज के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है।राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति “राष्ट्रहित सर्वोपरि और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस” की रही है। सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन कार्रवाइयों से दुनिया को यह संदेश गया कि नया भारत अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता।प्रेसवार्ता में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, मीडिया प्रभारी केके शर्मा और मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *