तालाब में तैरती मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के नांग नागिन तालाब में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश तैरती हुई दिखाई दी। शव नजर आते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक तौर पर अधेड़ की मौत पानी में डूबने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि वह तालाब तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




