वन्यप्राणी सप्ताह के तीसरे दिन वन्यजीव सेवकों का विशेष सम्मान जंगल तक फाउंडेशन ने कानन पेंडारी के कर्मचारियों और कीपरों के योगदान को सराहा

वन्यप्राणी सप्ताह के तीसरे दिन वन्यजीव सेवकों का विशेष सम्मान जंगल तक फाउंडेशन ने कानन पेंडारी के कर्मचारियों और कीपरों के योगदान को सराहा

बिलासपुर। वन्यप्राणी सप्ताह 2026 के तहत कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन में वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को लेकर लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सप्ताह के तीसरे दिन जंगल तक फाउंडेशन के स्वयंसेवकों द्वारा कानन पेंडारी में वन्यजीवों की सेवा, देखभाल और सुरक्षा में जुटे वन विभाग के कर्मचारियों, वन्यजीव कीपरों और अन्य कर्मियों का विशेष सम्मान किया गया।2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चल रहे वन्यप्राणी सप्ताह के दौरान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्रीमती प्रियंका पांडेय और कानन पेंडारी के संचालक श्री गणेश यूआर के मार्गदर्शन में जागरूकता एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।तीसरे दिन आयोजित सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य उन वन्यजीव सेवकों के योगदान को सामने लाना रहा, जो प्रतिदिन पर्दे के पीछे रहकर वन्यजीवों की देखभाल और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान कानन पेंडारी के कर्मचारियों और वन्यजीव कीपरों ने अपने कार्यानुभव भी साझा किए।कर्मचारियों ने बताया कि वन्यजीवों की देखभाल केवल नौकरी या जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संवेदनशीलता, धैर्य और निरंतर समर्पण की मांग करने वाली सेवा है। वन्यजीवों के भोजन, स्वास्थ्य, व्यवहार और सुरक्षा से लेकर उनके दैनिक रखरखाव तक हर स्तर पर विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है।जंगल तक फाउंडेशन के संस्थापक श्री रोशन खामारी ने कानन पेंडारी के अधिकारियों, कर्मचारियों और वन्यजीव कीपरों का आभार जताते हुए कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मियों के योगदान को सम्मानित करना और उनके अनुभवों को आमजन तक पहुंचाना भी वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।वन्यप्राणी सप्ताह के पहले दिन जवाहर नवोदय विद्यालय, अमरकंटक के विद्यार्थियों ने जागरूकता और रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए थे। दूसरे दिन जवाहर नवोदय विद्यालय, सक्ती के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं सप्ताह के दौरान कानन पेंडारी के विभिन्न वन्यजीव एनक्लोजर के सामने लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जहां आगंतुकों को वन्यजीवों के व्यवहार, संरक्षण और पर्यावरण में उनकी भूमिका की जानकारी दी जा रही है।तीसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन की रेंजर श्रीमती सुखबाई कंवर, डिप्टी रेंजर श्री संतोष कुमार कांत सहित जंगल तक फाउंडेशन के स्वयंसेवक शुभम टंडन, अथर्व तिवारी, ऋषि मधेशिया, अक्षिका तिवारी, प्रिया शुक्ला और शिखा शर्मा सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।कानन पेंडारी जूलॉजिकल गार्डन और जंगल तक फाउंडेशन की यह संयुक्त पहल 8 अक्टूबर तक जारी रहेगी। आने वाले दिनों में विद्यार्थियों की सहभागिता, जागरूकता कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और अन्य रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *