बिलासपुर में डांडिया की ताल पर गूंजेगा मुंबईया रंग, पंखीड़ा में रवि किशन का देसी अंदाज, सोनल चौहान की ग्लैमरस एंट्री

बिलासपुर में डांडिया की ताल पर गूंजेगा मुंबईया रंग, पंखीड़ा में रवि किशन का देसी अंदाज, सोनल चौहान की ग्लैमरस एंट्री

बिलासपुर। न्यायधानी में गरबा उत्सव की तैयारियों के बीच पंखीड़ा 2026 ने इस बार मनोरंजन का स्तर और ऊंचा कर दिया है। रविवार को रॉयल कोच रेस्टोरेंट, उसलापुर में आयोजित मेगा आर्टिस्ट रिवील कार्यक्रम में पंखीड़ा सीजन-4 के मेगा कलाकारों के नामों की घोषणा की गई।प्रजाराज्यम् द्वारा आयोजित इस भव्य गरबा उत्सव में इस बार अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री सोनल चौहान खास आकर्षण के रूप में शामिल होंगे। दोनों सितारों की मौजूदगी की घोषणा के बाद शहर के गरबा प्रेमियों और युवाओं में आयोजन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।पंखीड़ा 2026 का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन भवन, फॉर्च्यून एलिमेंट्स, रायपुर रोड, बिलासपुर में होगा। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में गरबा, डांडिया, लाइव म्यूजिक, डांस और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस का संगम देखने को मिलेगा।मेगा आर्टिस्ट रिवील कार्यक्रम में प्रजाराज्यम् के संस्थापक आकाश सिंह ने कलाकारों के नामों की घोषणा की। आयोजकों के मुताबिक इस बार पंखीड़ा को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी है। खास गरबा सेटअप, लाइव म्यूजिक और सेलिब्रिटी की मौजूदगी आयोजन के प्रमुख आकर्षण होंगे।भोजपुरी और हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता रवि किशन अपने खास देसी अंदाज और दमदार मंचीय उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं। पंखीड़ा के मंच पर उनकी मौजूदगी गरबा उत्सव में क्षेत्रीय रंग और मनोरंजन का नया तड़का लगा सकती है। वहीं सोनल चौहान की ग्लैमरस एंट्री आयोजन के आकर्षण को और बढ़ाएगी।आयोजकों की कोशिश है कि पंखीड़ा को सेंट्रल इंडिया के प्रमुख गरबा आयोजनों में शामिल किया जाए। कलाकारों की घोषणा के बाद गरबा प्रेमियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।अब 12 और 13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन भवन में होने वाले पंखीड़ा 2026 पर शहर की नजर रहेगी। दो रात, एक भव्य मंच और बॉलीवुड के चर्चित सितारों की मौजूदगी के साथ पंखीड़ा इस बार बिलासपुर के सांस्कृतिक कैलेंडर का खास आकर्षण बनने जा रहा है।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *