जन प्रगति पार्टी ने सुभाष तिवारी को बनाया छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष 

जन प्रगति पार्टी ने सुभाष तिवारी को बनाया छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष 

बिलासपुर। जन प्रगति पार्टी (JPP) ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सुभाष तिवारी को पार्टी का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 1 अक्टूबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संस्थापक जय शंकर बाजपेयी ने सुभाष तिवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जन प्रगति पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां वर्तमान में देश के करीब 17 प्रदेशों में संचालित की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जन प्रगति पार्टी सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार काम कर रही है। साथ ही स्वामी विवेकानंद सहित महापुरुषों के विचारों और सामाजिक चेतना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुभाष तिवारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों और जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के साथ ही जनहित, जन समस्याओं और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाएगी।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *