खबर का असर: साइंस कॉलेज मैदान हुआ साफ, खिलाड़ियों ने जताया ठाकुर साहब न्यूज़ और पत्रकारों का आभार

खबर का असर: साइंस कॉलेज मैदान हुआ साफ, खिलाड़ियों ने जताया ठाकुर साहब न्यूज़ और पत्रकारों का आभार

बिलासपुर। साइंस कॉलेज मैदान में पिछले कई दिनों से चल रहा कचरा और झूला विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। लगातार उठ रही शिकायतों और मीडिया में खबरें सामने आने के बाद अब मैदान की साफ-सफाई कर दी गई है।दरअसल, साइंस कॉलेज मैदान में झूला और अन्य गतिविधियों के बाद बड़ी मात्रा में कचरा और गंदगी जमा हो गई थी। इसके चलते मैदान में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मैदान में जगह-जगह कचरा और गड्ढों की स्थिति को लेकर खिलाड़ियों ने भी अपनी समस्या सामने रखी थी।इस मुद्दे को ठाकुर साहब न्यूज़ सहित अन्य पत्रकारों ने प्रमुखता से उठाया और लगातार जिम्मेदार विभागों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया। खबरों के बाद अब मैदान में सफाई का काम कराया गया है और मैदान पहले की तुलना में साफ नजर आ रहा है।मैदान की सफाई होने के बाद खिलाड़ियों में भी खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने इस समस्या को गंभीरता से लेने और मैदान की सफाई कराने के लिए नगर निगम का धन्यवाद किया। साथ ही, अपनी समस्या को आवाज देने और खबर के माध्यम से जिम्मेदारों तक पहुंचाने के लिए ठाकुर साहब न्यूज़ एवं सभी पत्रकार बंधुओं का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।खिलाड़ियों का कहना है कि खेल मैदान केवल आयोजन या मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि शहर के खिलाड़ियों के अभ्यास और भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में मैदान की नियमित साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था बनी रहना बेहद जरूरी है।फिलहाल, खबर का असर देखने को मिला है और साइंस कॉलेज मैदान की तस्वीर बदली है। खिलाड़ियों की समस्या सामने आई, खबर बनी और जिम्मेदारों तक बात पहुंची—जिसके बाद मैदान की सफाई हुई।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *