सीजी गरबा की 11 और 12 अक्टूबर को रहेगी धूम टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर और मिस फेमिना इंडिया अनुष्का सोने होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट

सीजी गरबा की 11 और 12 अक्टूबर को रहेगी धूम टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर और मिस फेमिना इंडिया अनुष्का सोने होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट

बिलासपुर। नवरात्रि के पर्व पर बिलासपुर में एक बार फिर गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिलेगी। पिछले चार वर्षों से शहर में अपनी अलग पहचान बना चुका सीजी गरबा इस वर्ष 11 और 12 अक्टूबर को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन बिरकोना रोड स्थित राज कंस्ट्रक्शन ग्राउंड में होगा।सीजी गरबा के इस आयोजन में टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ फेम अभिनेत्री पूजा गौर और मिस फेमिना इंडिया अनुष्का सोने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी। दोनों की मौजूदगी आयोजन का खास आकर्षण रहेगी।आयोजक राहुल साहू ने बताया कि पिछले वर्षों में सीजी गरबा को शहरवासियों का शानदार प्रतिसाद मिला है। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता को देखते हुए इस वर्ष आयोजन स्थल को और बड़ा किया गया है। बिरकोना रोड स्थित राज कंस्ट्रक्शन के सामने बड़े ग्राउंड में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।गरबा स्थल को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा। वहीं लाइव बैंड की धुन पर गरबा और डांडिया का आयोजन होगा। आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

आयोजकों के मुताबिक गरबा आयोजन के दौरान महिलाओं और परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए पुलिस बल के साथ बाउंसरों की व्यवस्था भी की गई है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि मुख्य सड़क पर यातायात प्रभावित न हो।

सनातनी परंपरा के साथ होगा स्वागत

सीजी गरबा में पहुंचने वाले गरबा प्रेमियों का स्वागत तिलक लगाकर सनातनी परंपरा के अनुरूप किया जाएगा। आयोजन में पारंपरिक संस्कृति के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का भी समावेश देखने को मिलेगा।

पूजा गौर और अनुष्का सोने रहेंगी खास आकर्षण

टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में अपने किरदार से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री पूजा गौर इस आयोजन की प्रमुख सेलिब्रिटी गेस्ट होंगी। वहीं मिस फेमिना इंडिया अनुष्का सोने भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोनों की मौजूदगी को लेकर गरबा प्रेमियों में खास उत्साह है।आयोजकों ने बताया कि सीजी गरबा के पास शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित गुडविल के आउटलेट्स से प्राप्त किए जा सकते हैं। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शहरवासियों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *