विश्व हृदय दिवस पर अपोलो हॉस्पिटल्स का मेगा वॉकाथॉन, 1000 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ दिल का संदेश

विश्व हृदय दिवस पर अपोलो हॉस्पिटल्स का मेगा वॉकाथॉन, 1000 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ दिल का संदेश

बिलासपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर की ओर से हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेगा वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का फ्लैग-ऑफ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया।अपोलो सिटी सेंटर, सीएमडी चौक से शुरू हुई करीब 4 किलोमीटर लंबी वॉकाथॉन अरपा रिवर व्यू पहुंचकर समाप्त हुई। इस आयोजन में 1000 से अधिक लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और स्वस्थ हृदय व स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।वॉकाथॉन में चिकित्सा, प्रशासन, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने भाग लिया। 20 से अधिक संगठनों और एसोसिएशनों की सहभागिता ने कार्यक्रम को सामूहिक जनजागरूकता अभियान का रूप दिया।कार्यक्रम के दौरान लोगों को नियमित पैदल चलने, शारीरिक सक्रियता बढ़ाने, संतुलित आहार लेने, पर्याप्त नींद, तनाव प्रबंधन और तंबाकू व धूम्रपान से दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर की भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं और विस्तार योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आधुनिक जांच, चिकित्सा, सर्जरी और गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकें।कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञों ने आधुनिक कार्डियक उपचार सुविधाओं पर भी जानकारी दी। अपोलो की उन्नत कैथ लैब में IVUS और रोटेशनल एथेरेक्टॉमी जैसी तकनीकों के जरिए जटिल हृदय रोगों के उपचार की क्षमता को मजबूत किया जा रहा है।वहीं, कार्डियक सर्जरी विशेषज्ञों ने जटिल हृदय रोगों के उपचार में कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियक सर्जन के बीच बेहतर समन्वय को महत्वपूर्ण बताया।अपोलो प्रबंधन ने यह भी बताया कि भविष्य में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हृदय रोग संबंधी उपचार सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे पात्र मरीजों को उन्नत हृदय उपचार की सुविधा बिलासपुर में ही उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, सीएमएचओ डॉ. शुभा ग्रेवाल, सीआईएमएस डीन डॉ. रमनेश मूर्ति, डॉ. देवेश कुमार सहित चिकित्सा, प्रशासन और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।मेगा वॉकाथॉन के जरिए अपोलो हॉस्पिटल्स ने लोगों को संदेश दिया कि हृदय स्वास्थ्य केवल एक दिन की जागरूकता नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *