बिलासपुर हॉकी प्रीमियर लीग स्थगित, अब 2 से 4 अक्टूबर तक होगा आयोजन

बिलासपुर हॉकी प्रीमियर लीग स्थगित, अब 2 से 4 अक्टूबर तक होगा आयोजन

बिलासपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देने के साथ खेल भावना, युवाओं में अनुशासन और एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली पुलिस चेतना कार्यक्रम “Bilaspur Hockey Premier League” की तिथियों में बदलाव किया गया है।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह हॉकी प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर 2026 तक पुलिस लाइन, बिलासपुर स्थित हॉकी ग्राउंड में आयोजित होनी थी। लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण खेल मैदान में जलभराव की स्थिति बन गई, जिसके चलते निर्धारित तिथियों में मैचों का सुचारू संचालन संभव नहीं हो पाया।खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन को ध्यान में रखते हुए आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को स्थगित करने का निर्णय लिया है।अब यह त्रि-दिवसीय Bilaspur Hockey Premier League आगामी 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व निर्धारित स्थान पुलिस लाइन, बिलासपुर स्थित हॉकी ग्राउंड में ही होगा।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *