सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रांतीय टीम घोषित
बिलासपुर। सर्व पंजाबी महिला संस्था की प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कौर दुआ एवं संस्थापिका शशि आहूजा ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रांत की नई प्रांतीय टीम की घोषणा की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कौर दुआ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए स्वागत भाषण दिया।
नई टीम में प्रांतीय महासचिव तरनजीत कौर सलूजा (बिलासपुर) तथा प्रांतीय कोषाध्यक्ष गोल्डी छाबड़ा (बिलासपुर) को नियुक्त किया गया है।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से सचिव, उपाध्यक्ष, संरक्षक एवं सलाहकारों की भी नियुक्ति की गई है।
सचिव एवं अन्य दायित्वों पर अमरजीत कौर कथूर (अंबिकापुर), ममता वासन (कोरबा), सुदीक्षा सखूजा (बिलासपुर), गुरजीत कौर सलूजा (रायगढ़), दीप छाबड़ा (बिलासपुर), राशि बग्गा (रायपुर), सुमित गांधी (बिलासपुर), परमजीत कौर अरोरा (मनेन्द्रगढ़), रोमी सलूजा एवं कृतांशा गुम्बर (बिलासपुर) को जिम्मेदारी दी गई है।
कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. हरप्रीत कौर अरोरा, श्रद्धा खंडूजा, सुष्मित कौर, सोना सलूजा, सिल्की खनूजा एवं अवि अजमानी को दायित्व सौंपा गया।
संरक्षक के रूप में उषा अरोरा (कोरबा), तृप्ता कैम्बो (भिलाई), रंजना क्षेत्रपाल (रायपुर), जगदीश सलूजा (बिलासपुर), पूजा मक्कड़ (तखतपुर), महेंद्र कौर सलूजा (बिलासपुर), छाया कटारिया (रायपुर), पपिंदर कौर पुसरी (रायपुर), रश्मि छाबड़ा (बिलासपुर) एवं सुदेश सलूजा (कवर्धा) को शामिल किया गया है।

उपाध्यक्ष के रूप में कमलेश चावला (रायपुर), डिंपल टुटेजा (रायगढ़), रानी छाबड़ा (बिलासपुर), विनित कौर अरोरा (दुर्ग), किरण कौर सलूजा (बेमेतरा), आरती छाबड़ा (रायपुर), हनी सवन्नी (बिल्हा), प्रीत बाबरा (अंबिकापुर), पूर्वा कपूर (जगदलपुर), रविन्दर कौर छाबड़ा (सत्तो) (बिलासपुर) एवं रानी वाधवा (बसना) को नियुक्त किया गया।
विशेष सलाहकार के रूप में पम्मी गुम्बर (बिलासपुर), सोनिया दत्ता (रायपुर), परमजीत कौर छाबड़ा (रायपुर), डेजी बिन्द्रा (कोरबा), बलजीत कौर अजमानी (बिलासपुर), दलजीत कौर सलूजा,जीत उपवेजा, (बिलासपुर), दीप सलूजा (रायपुर), सुनीता खेत्रपाल, सतिन्दर कौर चतरथ (बिलासपुर) एवं रानी पिपलानी (अभनपुर) को दायित्व सौंपा गया है।
मीडिया प्रभारी के रूप में बिन्नी कौर गंभीर एवं श्वेता होरा (बिलासपुर) को नियुक्त किया गया।
धार्मिक समिति
मनजोत कौर सलूजा, रश्मित कौर इच्छपुरानी (बिलासपुर), रूबी (पिथौरा), रानी (कवर्धा), ज्योति खंडूजा (बिलासपुर), कोमल (तखतपुर), नवनीत कौर (बिलासपुर), सिन्दर कौर मक्कड़ (कुण्डा), नीतू चावला (बिलासपुर), अंजु सलूजा (कवर्धा), शरणदीप कौर सलूजा (रायपुर), दविन्दर कौर सलूजा एवं लक्की चावला (बिलासपुर) को धार्मिक समिति में शामिल किया गया है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति
अमरजीत छाबड़ा, बिन्नी सलूजा, रजनी चावला, मीनू उबेजा (बिलासपुर), निक्की सलूजा (लोरमी), नेहा सलूजा (कवर्धा) एवं प्राची सवन्नी (बिल्हा) को सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति की जिम्मेदारी दी गई है।
शिक्षण समिति
सिमरन कौर मक्कड़, हरविन्दर कौर मक्कड़ (बिलासपुर), कस्तूरी सेठी, रोमी लुथरा (बिलासपुर), संतोष सलूजा (कवर्धा) एवं मनदीप कौर खनूजा (बिलासपुर) को शिक्षण समिति में शामिल किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डिंपल टुटेजा (रायगढ़), पम्मी गुम्बर, जगदीश सलूजा (बिलासपुर), रानी वाधवा (बसना) सहित अन्य सदस्यों ने सभा को संबोधित किया। संस्था की संरक्षक ऊषा अरोरा ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए।
कार्यक्रम के अंत में महासचिव तरनजीत कौर सलूजा ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।यह जानकारी संस्था की पी.आर.ओ.बिन्नी गंभीर एवं श्वेता होरा ने दी।




