वर्ल्ड हार्ट डे पर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर का हार्ट हेल्थ अवेयरनेस अभियान“ Don’t miss a beat” थीम के साथ हृदय स्वास्थ्य को लेकर युवाओं और आमजन को किया जाएगा जागरूक
बिलासपुर। हर वर्ष 29 सितंबर को मनाए जाने वाले वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर द्वारा हृदय स्वास्थ्य को लेकर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन की “Don’t Miss a Beat” थीम के तहत लोगों को हृदय रोग के संकेतों को पहचानने और उन्हें नजरअंदाज न करने के लिए जागरूक किया जाएगा।हृदय रोग केवल उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं है। उच्च रक्तचाप, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, धूम्रपान, शारीरिक निष्क्रियता, अस्वास्थ्यकर खान-पान और तनाव जैसे कारक हृदय स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। कई बार शरीर द्वारा दिए जाने वाले संकेतों को सामान्य थकान या अन्य कारण समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है।सीने में असहजता या दर्द, सांस फूलना, असामान्य थकान, चक्कर आना अथवा बेचैनी जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर इन संकेतों की पहचान और चिकित्सकीय सलाह महत्वपूर्ण हो सकती है।वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार कार्डियोवैस्कुलर डिजीज दुनिया में मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल है और हर वर्ष 2 करोड़ से अधिक लोगों की मृत्यु इससे संबंधित कारणों से होती है। वहीं, हृदय रोग के कई जोखिम कारकों को जीवनशैली में बदलाव और उचित चिकित्सकीय देखभाल के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।इसी उद्देश्य से अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर द्वारा आयोजित इस अभियान के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को अपने हार्ट हेल्थ को समझने, वॉर्निंग साइन्स पहचानने, रिस्क फैक्टर्स के प्रति सजग रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।अभियान के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जाएगा कि दिल की धड़कन लगातार चलती रहती है, लेकिन उसके द्वारा दिए जाने वाले संकेतों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए!




