प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर बिलासपुर सराफा एसोसिएशन का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर बिलासपुर सराफा एसोसिएशन का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू

बिलासपुर,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के ‘उपभोक्ता जागरूकता अभियान’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।दोपहर 12 बजे आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित सराफा समाज के पदाधिकारी, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मां भारती एवं भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजार्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घकालीन सेवा यात्रा, सुशासन, विकास, जनकल्याण और आधुनिक भारत के निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार रखे।मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में हुए विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी के महत्व पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता का मुद्दा उठा

कार्यक्रम के दौरान सराफा एसोसिएशन के महासचिव श्रीकांत पांडेय ने सदर बाजार एवं सराफा बाजार क्षेत्र में व्यापारियों और ग्राहकों के लिए सुलभ सार्वजनिक शौचालय की आवश्यकता का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस समस्या के समाधान की दिशा में ज्ञापन सौंपने की पहल की।

शाम 6 बजे होगा विशेष संवाद

अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे मां भारती की आरती, वंदे मातरम का सामूहिक गायन तथा विशेष अतिथियों के साथ संवाद एवं विचार-विमर्श आयोजित किया जाएगा।इसी क्रम में 17 सितंबर की शाम CAIT बिलासपुर की टीम विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम में CAIT अध्यक्ष हीरानंद जायसिंह, आशीष जायसवाल, परमजीत सिंह एवं सुरेंद्र अजवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान देश की विकास यात्रा, आधुनिक भारत और विभिन्न समसामयिक विषयों पर संवाद हुआ।कार्यक्रम में सराफा समाज से अजय सराफ, पंकज पारेख, राजेश शाह, जितेंद्र सोनी, सरज सोनी, रवि सलूजा, शशांक स्वर्णकार, प्रमोद वर्मा सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर आगामी एक माह तक चलने वाले सेवा, संवाद एवं जनजागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *