गार्गी फाउंडेशन ने प्रेस क्लब में की भगवान श्रीगणेश की आरती, बिलासपुर प्रेस क्लब ने कि इस पहल की सराहना ।
बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में विराजित भगवान श्रीगणेश की गुरुवार शाम आयोजित आरती में गार्गी फाउंडेशन बिलासपुर की महिलाएं एवं सदस्य शामिल हुए। गणपति बप्पा की आरती के दौरान पूरा प्रेस क्लब परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।गार्गी फाउंडेशन की अध्यक्ष बिंदु सिंह कुशवाहा सहित सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान श्रीगणेश की आरती की। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से प्रेस क्लब परिसर गूंज उठा। आरती के पश्चात महिलाओं और सदस्यों ने प्रेस क्लब द्वारा गणेशोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना की।फाउंडेशन की सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन
केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी संवाद, आत्मीयता और सामाजिक जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं।इस अवसर पर रवि कुमार साहू, राजेंद्र गुप्ता, सत्येंश खंडेलवाल, चांदनी भारद्वाज, गरिमा सराफ, अधिवक्ता लीना अग्रहरी, अन्नू साहू, भारती मोदी, ममता साहू, रूचि सराफ, पूजा सिंह, क्षमा सिंह, प्रतीक सोनी, प्रियंका ठाकुर सहित गार्गी फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।वहीं बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, शिव कुमार तिवारी, प्रवीण सिंह, सेयज माकरे,अमन सिंह, नारायण नोनिया, ललित गोपाल सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी एवं पत्रकार भी आरती में शामिल हुए। सभी ने भगवान श्रीगणेश से समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं सौहार्द की कामना की।




