तुलसी राम टंडन हत्याकांड में पुलिस जांच पर उठे सवालबेटे ने मांगी CBI जांच, आरोपी के बेटे का नार्को टेस्ट कराने की मांग; थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप

तुलसी राम टंडन हत्याकांड में पुलिस जांच पर उठे सवालबेटे ने मांगी CBI जांच, आरोपी के बेटे का नार्को टेस्ट कराने की मांग; थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप

बिलासपुर। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जुनवानी नवापारा में तुलसी राम टंडन की हत्या का मामला अब पुलिस जांच को लेकर विवादों में घिर गया है। मृतक के बेटे फुलेश्वर टंडन ने बुधवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर मामले की सीबीआई जांच कराने और आरोपी के बेटे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले की जांच को सीमित दायरे में रखा है, जबकि हत्या में अन्य लोगों की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।परिजनों के अनुसार, 10 जुलाई को तुलसी राम टंडन तिल बोने के लिए खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान खेत में उनका शव मिला। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि, परिजनों का दावा है कि हत्या के पीछे एक से अधिक लोगों की भूमिका हो सकती है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच जरूरी है।

जमीन विवाद की आशंका

फुलेश्वर टंडन का कहना है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद भी एक संभावित कारण हो सकता है। उन्होंने आईजी बिलासपुर रेंज और एसपी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है। परिवार चाहता है कि सभी संदिग्धों से पूछताछ कर कथित साजिश की कड़ियां जोड़ी जाएं।फुलेश्वर ने कहा, “मुझे नार्को टेस्ट चाहिए। मेरे पिता के असली कातिलों को पकड़ा जाए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और उन्हें उम्रकैद की सजा मिले।”परिजनों ने थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच करे और यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। अब परिवार की मांगों और आरोपों पर पुलिस की अगली कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *