बिलासपुर में लगा हैंडलूम का खास बाजार, पारंपरिक परिधानों से आधुनिक फैशन तक सब कुछ!!

एक छत के नीचे सजा देशभर का हैंडलूम बाजार बनारसी साड़ी से जयपुरी सूट तक… लखनवी चिकन और मेरठ की खादी बनी आकर्षण का केंद्र

बिलासपुर। शहर के राघवेंद्र राव सभा भवन में मंगलवार को देशभर की पारंपरिक वस्त्र शैलियों और आधुनिक फैशन का अनोखा संगम देखने को मिला। यहां ‘ऑल इंडिया हैंडलूम फेब-2026’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के प्रसिद्ध हैंडलूम उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।प्रदर्शनी का शुभारंभ बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान बनारसी साड़ी, जयपुरी सूट, लखनवी चिकन टॉप और मेरठ की खादी कुर्ती-पजामा लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहे।प्रदर्शनी में महिलाओं के लिए टी-शर्ट, टॉप, जींस, प्लाजो सेट, कॉटन पैंट, नाइटी और फैंसी टॉप की विभिन्न डिजाइन उपलब्ध हैं। वहीं बच्चों, युवाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अलग-अलग रंग, डिजाइन और पसंद के अनुरूप कपड़ों की बड़ी रेंज सजाई गई है।

घर की सजावट के लिए भी कई विकल्प

यह प्रदर्शनी केवल पहनावे तक सीमित नहीं है। घर को सजाने के लिए भी यहां कई तरह के हैंडलूम उत्पाद उपलब्ध हैं। जयपुरी बेडशीट, साड़ी-दोहर, हैंडलूम दरी, दोहर, कुशन कवर, सोफा कवर, टेबल कवर, पर्दे, कंबल और फैंसी रजाई लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा हैंडलूम बैग भी प्रदर्शनी में उपलब्ध हैं।हैंडलूम फेब के संचालक इरफान अहमद ने बताया कि अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों की प्रसिद्ध वस्त्र शैलियों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। ग्राहकों की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए अलग-अलग वैरायटी रखी गई है।

परंपरा के साथ आधुनिक फैशन का तड़का

प्रदर्शनी में पारंपरिक बनारसी और जयपुरी वस्त्रों की खूबसूरती जहां लोगों को अपनी ओर खींच रही है, वहीं आधुनिक डिजाइन के टॉप, जींस, प्लाजो और अन्य परिधान युवाओं की पसंद बन रहे हैं। खास बात यह है कि अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए एक ही स्थान पर पारंपरिक से लेकर आधुनिक परिधानों तक कई विकल्प मौजूद हैं।उद्घाटन अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा, रवि शुक्ला, जितेंद्र रात्रे, सैय्यद जफर, सादाब खान, नीरज शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर हैंडलूम उत्पादों की विविधता की सराहना की।

खास आकर्षण: बनारसी साड़ी • जयपुरी सूट • लखनवी चिकन • मेरठ की खादी • जयपुरी बेडशीट • फैंसी रजाई • हैंडलूम दरी • दोहर • हैंडलूम बैग • महिलाओं और बच्चों के परिधान।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *