एक तरफ CM का तीज मिलन समारोह, दूसरी तरफ बिजली गुल!  वह रे बिजली विभाग! बिलासपुर में बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, कटौती से परेशान जनता

एक तरफ CM का तीज मिलन समारोह, दूसरी तरफ बिजली गुल!  वह रे बिजली विभाग! बिलासपुर में बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल, कटौती से परेशान जनता

बिलासपुर। शहर में इन दिनों बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बार-बार बिजली के आने-जाने और अघोषित कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

बिलासपुर के राजकिशोर नगर, पाटलिपुत्र नगर और अपोलो स्थित अयोध्या विहार सहित आसपास के कई इलाकों में बीते दिनों से बिजली की समस्या देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि बिजली कुछ देर के लिए आती है और फिर अचानक चली जाती है। दिन हो या रात, बार-बार बिजली गुल होने से आम जनता परेशान है।

खास बात यह है कि जिस समय बिलासपुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था  तीज मिलन समारोह का आयोजन चल रहा था, उसी दौरान शहर के कई इलाकों में बिजली की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। कार्यक्रम में विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी रही, लेकिन कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों को परेशान करके रखा।

बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में बिजली की लगातार कटौती लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। घरों में पंखे और कूलर बंद होने से बच्चे, बुजुर्ग और आम नागरिक परेशान हैं।

  • पार्षद दिलीप पाटिल ने बिजली विभाग पर उठाए सवाल!

वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद दिलीप पाटिल ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि बिजली विभाग अपने निचले स्तर पर पहुंच चुका है और अधिकारियों से बात करना या उनसे मिलना मुख्यमंत्री से मिलने के बराबर हो गया है।

पार्षद का आरोप है कि कई बार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जाती है, लेकिन अधिकारी फोन तक नहीं उठाते। वहीं बिजली विभाग की हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बावजूद लोगों को समय पर मदद नहीं मिल पा रही है।

दिलीप पाटिल का कहना है कि वार्ड क्रमांक 52 में लगे ट्रांसफॉर्मर आए दिन खराब होते हुए नजर आ रहे हैं। लगातार ट्रांसफॉर्मर खराब होने और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

खराब क्वालिटी के मटेरियल का भी आरोप?

पार्षद दिलीप पाटिल ने बिजली विभाग के कामकाज और सामग्री की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि जिन कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए थे, उनमें खराब गुणवत्ता के मटेरियल के इस्तेमाल की आशंका है।

अब सवाल यह है कि अगर वास्तव में बिजली के काम में खराब गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल हुआ है, तो इसकी जांच कौन करेगा?

क्या शासन इस पूरे मामले की जांच करवाएगा?
क्या बिजली विभाग अपने ही काम की गुणवत्ता की जांच करेगा?
और आखिर बार-बार बिगड़ते ट्रांसफॉर्मरों की जिम्मेदारी किसकी है?

लगातार बिजली की समस्या के कारण स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि बिजली बिल समय पर और पूरा लिया जाता है, लेकिन जब बिजली व्यवस्था सुधारने की बात आती है तो शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी उस वक्त होती है जब बिजली कई-कई घंटे तक बंद रहती है और शिकायत करने के लिए विभाग के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाता।

आज भी शहर के कई इलाकों में सुबह से ही बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। कुछ क्षेत्रों में स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। ऐसे में अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर बिलासपुर की बिजली व्यवस्था कब सुधरेगी?

क्या बिजली विभाग जनता की परेशानी को गंभीरता से लेगा?

क्या बार-बार खराब हो रहे ट्रांसफॉर्मरों की जांच होगी?

क्या कथित तौर पर खराब गुणवत्ता के मटेरियल के इस्तेमाल की जांच की जाएगी?

और सबसे बड़ा सवाल—क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होगी?

फिलहाल बिजली कटौती और बार-बार हो रही तकनीकी परेशानियों को लेकर जनता में आक्रोश है। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन और बिजली विभाग इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाता है और बिलासपुर की जनता को इस बिजली की आंख-मिचौली से कब राहत मिलती है।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *