रस्सी से बांधकर बेजुबानों पर जुल्म! तिफरा का वीडियो वायरल, कार्रवाई की उठी मांग बेजुबानों पर अत्याचार ,  पशु प्रेमी निधि तिवारी ने प्रशासन से मांगी सख्त कार्रवाई!!

रस्सी से बांधकर बेजुबानों पर जुल्म! तिफरा का वीडियो वायरल, कार्रवाई की उठी मांग बेजुबानों पर अत्याचार ,  पशु प्रेमी निधि तिवारी ने प्रशासन से मांगी सख्त कार्रवाई!!

बिलासपुर। तिफरा क्षेत्र में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ नाबालिग बच्चे , खच्चर  को रस्सी से बांधकर उनके साथ कथित तौर पर क्रूरता करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों में नाराजगी देखी जा रही है।

एनिमल लवर , पशु प्रेमी निधि तिवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो साझा करते हुए शासन-प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बच्चों द्वारा किए गए इस कृत्य को गंभीर बताते हुए प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की मांग की है।निधि तिवारी का कहना है कि बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से वीडियो की जांच कर घटना में शामिल बच्चों और उनके अभिभावकों की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है।अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई की जाती है।

  • Related Posts

    पेंड्रा में जमीन सीमांकन को लेकर परेशान भाजपा पार्षद, एक साल से लगा रहीं अधिकारियों के चक्कर!

    पेंड्रा में जमीन सीमांकन को लेकर परेशान भाजपा पार्षद, एक साल से लगा रहीं अधिकारियों के चक्कर! बिलासपुर। जमीन की वास्तविक सीमा तय कराने के लिए आम लोगों को राजस्व…

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं बिलासपुर। शहर के अयोध्या नगर में राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *