न्यू महाराणा आईटीआई की कार्यप्रणाली पर NSUI ने उठाए सवाल, जांच और निरीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

न्यू महाराणा आईटीआई की कार्यप्रणाली पर NSUI ने उठाए सवाल, जांच और निरीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

बिलासपुर। न्यू महाराणा आईटीआई, लोधीपारा बिलासपुर के संचालन को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आने के बाद NSUI छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं, बिलासपुर को शिकायत सौंपकर संस्थान की निष्पक्ष जांच एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।रंजेश सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि संस्थान में मान्यता प्राप्त ट्रेड के अलावा अन्य ट्रेडों में भी विद्यार्थियों को प्रवेश देने एवं कक्षाएं संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके लिए संस्थान द्वारा बोर्ड एवं पाम्पलेट के माध्यम से प्रचार किए जाने की भी बात कही गई है। उन्होंने मांग की है कि संस्थान के सभी ट्रेडों की मान्यता एवं संबद्धता की विभागीय स्तर पर जांच की जाए।उन्होंने कहा कि संस्थान के बेसमेंट में संचालन, जर्जर भवन, सीपेज, फायर सेफ्टी, आपातकालीन निकासी एवं भवन की संरचनात्मक सुरक्षा जैसे गंभीर विषय विद्यार्थियों की सुरक्षा से सीधे जुड़े हुए हैं। ऐसे में विभाग द्वारा तत्काल स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।शिकायत में प्राचार्य एवं प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों की योग्यता और नियुक्ति की जांच की मांग भी की गई है। साथ ही छात्र प्रतिनिधियों द्वारा संस्थान से संबंधित जानकारी लेने पहुंचने पर कथित रूप से धमकी भरे व्यवहार किए जाने के मामले की भी जांच की मांग की गई है।रंजेश सिंह ने कहा कि यदि विभाग द्वारा पूर्व में संस्थान का निरीक्षण किया जा चुका है तो उसकी निरीक्षण रिपोर्ट, विभागीय आपत्तियां एवं अनुपालन रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को संस्थान की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य और सुरक्षा से जुड़े मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। यदि जांच में शिकायतें सही पाई जाती हैं तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।NSUI ने विभाग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता एवं छात्र प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए।

ज्ञापन सौपते हुऐ पुष्पराज साहू, करन यादव, सुमित ठाकुर, राजा खान, अतुल रजक, मनेन्द्र अनंत, सेसु साहू, राहुल साहू मौजूद रहें l

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *