हमर पहुना में बोले कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ,भूपेश बघेल मेरे राजनीतिक गुरु, छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं, पत्रकारों से खुलकर किया संवाद, राजनीतिक सफर, पर्यटन, जनसेवा और निजी जीवन से जुड़े सवालों के दिये जवाब
बिलासपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रेस क्लब पहुंचने पर पत्रकारों ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर किया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने विधायक अटल श्रीवास्तव का सम्मान भी किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने राजनीतिक सफर, जनसेवा के अनुभवों और कोटा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर पत्रकारों से संवाद किया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए क्षेत्र के विकास, जनता से जुड़े मुद्दों और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी अपनी बात रखी।
‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी अध्यक्ष अजीत मिश्रा उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी सचिव संदीप करिहार सह सचिव हरि किशन गंगवानी कार्यकारणी कैलाश यादव ,वरिष्ठ पत्रकार एवं बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने विधायक से विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर सवाल किए, जिनका उन्होंने जवाब दिया।
आम जीवन से राजनीति तक का सफ़र
कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि राजनीति में उनका प्रवेश काफी संघर्ष और मेहनत के बाद मिला,उन्होंने बताया कि उनके परिवार में चार भाई हैं, जिनमें तीन भाई सरकारी सेवा में कार्य रत हैं। वे अलग राह चुनते हुए
शुरुआती दिनों में अपना व्यवसाय शुरू किया, जो सफलतापूर्वक चलने लगा। व्यवसाय के दौरान उन्हें बी. आर. यादव से प्रेरणा मिली और जनसेवा की भावना के चलते वे राजनीति में आए।
अटल श्रीवास्तव ने बताया कि राजनीति में आने से पहले वे बी. आर. यादव के कार्यों और जनसंपर्क से काफी प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि बी. आर. यादव को देखकर ही उनके मन में राजनीति के प्रति रुचि जगी थी। यदि उनके राजनीतिक गुरु की बात की जाए तो वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना राजनीतिक गुरु मानते हैं, जिनके नेतृत्व और कार्य शैली से उन्हें लगातार सीखने का अवसर मिला है।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने ये कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब हर मुद्दे पर साथ खड़ा रहता है, और इसका समर्थन हमें समय-समय पर मिलता रहता है। साथ हि उन्होंने प्रेस क्लब की भूमिकी की सराहना भी कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के बीच संवाद को मजबूत करना तथा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा करना रहा।





