उप मुख्यमंत्री अरुण साव स्कूटी से निकले बिलासपुर के विकास कार्यों की नब्ज टटोलने ,दुपहिया में  बरसात से पहले बिलासपुर का लिया जायजा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव स्कूटी से निकले बिलासपुर के विकास कार्यों की नब्ज टटोलने ,दुपहिया में  बरसात से पहले बिलासपुर का लिया जायजाअरपा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने 250 करोड़ रुपए की योजना, दो एसटीपी बनाने का प्रस्ताव जल्द भेजने के निर्देश

बिलासपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को स्कूटी से बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर उनकी प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मंगला में एसटीपी, सड़क निर्माण कार्य, बिलासपुर कन्वेंशन सेंटर, राम सेतु एवं अशोक नगर में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए। उन्होंने जिन कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है, उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना उपलब्ध हो।निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अरपा नदी के प्रदूषण पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 70 नालों का पानी सीधे अरपा नदी में गिर रहा है, जिससे नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 250 करोड़ रुपए की एसटीपी योजना तैयार की गई है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि योजना का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि जल्द स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।उप मुख्यमंत्री  साव ने कहा कि बिलासपुर में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम की अधोसंरचना योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।इस अवसर पर विधायक  सुशांत शुक्ला , महापौर  पूजा विधानी जी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

    MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *