प्रेस क्लब बिलासपुर को रोटरी क्लब बिलासपुर क्वींस ने भेंट किया वाटर कूलर अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने जताया आभार 

 प्रेस क्लब बिलासपुर को रोटरी क्लब बिलासपुर क्वींस ने भेंट किया वाटर कूलर अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने जताया आभार 

बिलासपुर प्रेस क्लब को आज रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस की ओर से एक वाटर कूलर भेंट किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन सीमा ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।क्लब की सचिव रोटेरियन भारती सालुंके तथा कोषाध्यक्ष रोटेरियन प्रियंका जीवमानी ने बताया कि रोटरी क्लब समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में पत्रकारों और प्रेस क्लब में पत्रकारों और आने वाले  सभी लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रेस क्लब को वाटर कूलर प्रदान किया गया है।कार्यक्रम में क्लब की डायरेक्टर  वंदना सिंह,  मनीषा जायसवाल,  संगीता चौधरी,  ऋषि हाजा,  बेटी सोनी,  सुनीता अग्रवाल और  कामिनी गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने रोटरी क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग पत्रकारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा और समाज सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता का एक सराहनीय उदाहरण है। इसके साथ ही  अजीत मिश्रा ने कहा कि प्रेस क्लब हमेशा आपके साथ खड़ा है और आपके इस कार्य की हम सराहना करते हैं।रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस ,शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। प्रेस क्लब को वाटर कूलर भेंट करना भी इसी सेवा भावना का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं बिलासपुर। शहर के अयोध्या नगर में राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11…

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *