गोयल TMT ने CSR के तहत बिलासपुर पुलिस को दिए 10 ट्रैफिक बैरिकेड्स

गोयल TMT ने CSR के तहत बिलासपुर पुलिस को दिए 10 ट्रैफिक बैरिकेड्स

बिलासपुर, शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से  बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड (गोयल TMT) द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत बिलासपुर पुलिस के सहयोग से कोनी क्षेत्र में 10 ट्रैफिक बैरिकेड्स प्रदान किए गए।आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर शहर  रामगोपाल  उपस्थित रहे। इस अवसर पर गोयल TMT के अधिकृत विक्रेता मेसर्स लवली ट्रेडर्स के  सकार सिंह छाबड़ा  की उपस्थिति में बिलासपुर पुलिस को 10 नग ट्रैफिक बैरिकेड्स औपचारिक रूप से सौंपे गए मुख्य अतिथि रामगोपाल  ने गोयल TMT द्वारा किए गए इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सहयोग से यातायात प्रबंधन को मजबूत करने और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है। उन्होंने कंपनी को भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दीं।गोयल TMT द्वारा किया गया यह प्रयास शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कंपनी ने भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

  • Related Posts

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं बिलासपुर। शहर के अयोध्या नगर में राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11…

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *