अरपा नदी में मिला कटा हुआ मानव हाथ, क्षेत्र में फैली सनसनी

बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अरपा नदी में बने पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ हाथ तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही  बेलगहना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है, जो आसपास के इलाके में सुराग तलाश रही है।प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कटा हुआ हाथ किस व्यक्ति का है और यह नदी तक कैसे पहुंचा? पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी और हाल की आपराधिक घटनाओं की जानकारी खंगाल रही है.पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या से जुड़ा है या किसी अन्य कारण से मानव अंग नदी में पहुंचा है। फिलहाल कटा हुआ हाथ कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग मामले का जल्द खुलासा किए जाने की मांग कर रहे हैं…

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *