अभिनय एवं बाल नाट्य का 45 दिवसीय कार्यशाला,बॉलीवुड के हास्य अभिनेता रघुवीर यादव समापन में होंगे शामिल.अग्रज नाट्य दल का आयोजन

अभिनय एवं बाल नाट्य का 45 दिवसीय कार्यशाला,बॉलीवुड के हास्य अभिनेता रघुवीर यादव समापन में होंगे शामिल.अग्रज नाट्य दल का आयोजन

बिलासपुर– रंगमंच की दुनिया में सक्रिय अग्रज नाट्य दल द्वारा इस वर्ष भी 45 दिवसीय अभिनय एवं रंगमंच कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें बाल कलाकारों से लेकर युवा प्रतिभाओं को तराशा जाएगा । लगभग 30 वर्षों से रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय संस्था हर वर्ष नई प्रतिभाओं को मंचीय प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही है।संस्था के वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील चिपड़े ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रवार्ता में बताया कि इस बार की कार्यशाला का स्वरूप विशेष होगा। पैंतालीस दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभिनय, थिएटर, वॉइस कल्चर, मंच संचालन, बॉडी लैंग्वेज एवं रंगमंच की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान फिल्म, थिएटर और रेडियो से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञ प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों के साथ तीन से चार नाटकों की तैयारी की जाएगी, जिनका मंचन समापन समारोह में किया जाएगा।

कार्यशाला के समापन अवसर पर आयोजित नाट्य समारोह इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रसिद्ध अभिनेता रघुवीर यादव को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। वे अपनी टीम के साथ बिलासपुर आएंगे और चर्चित नाटक “पियानो” का मंचन करेंगे।

सुनील चिपड़े ने बताया कि दर्शकों ने रघुवीर यादव की अभिनय प्रतिभा को फिल्म “मैसी साहब” और लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत में खूब सराहा है।नाट्य समारोह में संस्था द्वारा “योगेश स्मृति कलाकार सम्मान” से भी रघुवीर यादव को सम्मानित किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य बिलासपुर में रंगमंच की नई पीढ़ी तैयार करना तथा थिएटर की गंभीर और रचनात्मक परंपरा को आगे बढ़ाना है।

  • Related Posts

    मुंगेली नाका चौक में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक ने महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल।

    बिलासपुर। शहर के शेफर्ड स्कूल, मुंगेली नाका चौक के पास   आज एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने साइकिल से जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार…

    काली माता की सवारी और सस्पेंस पर आधारित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर जहुरिया 29 मई को होगी रिलीज, कलाकारों ने बिलासपुर प्रेस क्लब में की प्रेसवार्ता और दर्शकों से बड़ी संख्या में फ़िल्म देखने की अपील

    काली माता की सवारी और सस्पेंस पर आधारित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर जहुरिया 29 मई को होगी रिलीज, कलाकारों ने बिलासपुर प्रेस क्लब में की प्रेसवार्ता और दर्शकों से बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *