सकरी  TI संजय शिंदे की कार्रवाई से ग्रामीण खुश, 50 महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

 सकरी  TI संजय शिंदे की कार्रवाई से ग्रामीण खुश, 50 महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

बिलासपुर। थाना सकरी में पदस्थ थाना प्रभारी संजय शिंदे द्वारा क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ की जा रही प्रभावी कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है। पुलिस की सक्रियता से प्रसन्न होकर लाखासार और पंडरी गांव की करीब 50 महिलाएं एवं जनप्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी संजय शिंदे के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की सराहना की। साथ ही उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में इसी तरह लगातार पेट्रोलिंग और प्रभावी पुलिसिंग जारी रखी जाए, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित माहौल मिल सके और चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि थाना सकरी पुलिस की सक्रियता आगे भी बनी रहेगी और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रहेगा।

  • Related Posts

    पेंड्रा में जमीन सीमांकन को लेकर परेशान भाजपा पार्षद, एक साल से लगा रहीं अधिकारियों के चक्कर!

    पेंड्रा में जमीन सीमांकन को लेकर परेशान भाजपा पार्षद, एक साल से लगा रहीं अधिकारियों के चक्कर! बिलासपुर। जमीन की वास्तविक सीमा तय कराने के लिए आम लोगों को राजस्व…

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं बिलासपुर। शहर के अयोध्या नगर में राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *