जन जागृति पार्टी ने सुभाष तिवारी को बनाया छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

जन जागृति पार्टी ने सुभाष तिवारी को बनाया छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

बिलासपुर। जन जागृति पार्टी (JPP) ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सुभाष तिवारी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। 1 अक्टूबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक जय शंकर बाजपेयी ने सुभाष तिवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की।पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जन जागृति पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियां वर्तमान में देश के करीब 17 प्रदेशों में संचालित की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ में भी संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि जन जागृति पार्टी सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार काम कर रही है। साथ ही स्वामी विवेकानंद सहित महापुरुषों के विचारों और सामाजिक चेतना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुभाष तिवारी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से जुड़े मुद्दों और जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।सुभाष तिवारी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के साथ ही जनता के हित, जन समस्याओं और प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाएगी।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *