झलमला में गौवंशों की मौत का मामला, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

झलमला में गौवंशों की मौत का मामला, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर में गौवंशों की मौत और गौठान में व्यवस्थाओं को लेकर मां अंजना सेवा समिति और गौ सेवकों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। झलमला में चारा-पानी के अभाव में गौवंशों की मौत का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार लोगों पर ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं मोपका गौठान में चारा, पानी और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था कराने की मांग भी रखी गई।मां अंजना सेवा समिति बिलासपुर के सदस्यों और विश्व हिंदू परिषद के जिला गौ सेवा प्रमुख पवन निर्मलकर ने अपने गौ सेवक साथियों के साथ संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। झलमला में चारा-पानी के अभाव में गौवंशों की मौत के मामले में जिम्मेदार व्यक्तियों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही मोपका गौठान में गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा-पानी, दवाइयों और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई।गौ सेवकों ने कहा कि गौवंशों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और गौठान में नियमित रूप से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।इस दौरान समिति के सदस्य अमृत यादव, राज कुमारी बघेल, विकास अवसरिया, मोहित यादव, संतोष श्रीवास, भौमिक बघेल सहित अन्य गौ सेवक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *