सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ की नई जोनल कार्यसमिति घोषित, सेवानिवृत्त श्रमिकों की मांगों पर भी हुई चर्चा

सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ की नई जोनल कार्यसमिति घोषित, सेवानिवृत्त श्रमिकों की मांगों पर भी हुई चर्चा

बिलासपुर। सेवानिवृत्त कोयला खदान मजदूर संघ के एसईसीएल जोन, बिलासपुर के अधिवेशन में नई जोनल कार्यसमिति का गठन किया गया। राष्ट्रीय मंत्री एवं निर्वाचन अधिकारी श्री शंकर प्रसाद कुंडू की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई।नई कार्यसमिति में  चंचल कुमार मित्रा को अध्यक्ष,  बुद्धि सागर साहू को महामंत्री,  योगेश बाबू कंवर को कोषाध्यक्ष और  विजेश कुमार पासवान को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही उप महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, संगठन मंत्री, कार्यालय मंत्री सहित कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई अधिवेशन के दौरान सेवानिवृत्त कोयला श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ग्रेच्युटी और मेडिकल भुगतान में भेदभाव समाप्त करने तथा सेवानिवृत्त श्रमिकों को समान सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।इसके अलावा पेंशन की गणना में एसडीए को शामिल करने, पेंशन की समीक्षा प्रत्येक तीन वर्ष में करने, लंबित बकाया राशि का भुगतान करने तथा सेवानिवृत्त श्रमिकों की अन्य समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग रखी गई।वहीं, खाली क्वार्टरों के आवंटन में सेवानिवृत्त श्रमिकों को प्राथमिकता देने की मांग भी उठाई गई। संघ की ओर से कहा गया कि आवश्यकता पड़ने पर सीआईएल एवं कोयला मंत्रालय के समक्ष मांगों को मजबूती से रखा जाएगा।अधिवेशन में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री शंभू विश्वकर्मा, मंत्री शंकर कुंडू सहित पदाधिकारी और कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जोनल महामंत्री बुद्धि सागर साहू ने किया। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अवतार अलगामकर ने भी सभा को संबोधित किया।

नई कार्यसमिति के गठन के साथ संघ ने सेवानिवृत्त कोयला श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *