सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रथम परिचयात्मक सम्मेलन संपन्न

सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का प्रथम परिचयात्मक सम्मेलन संपन्न

बिलासपुर। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ जिला बिलासपुर का प्रथम परिचयात्मक सम्मेलन शनिवार को रीति रिवाज होटल में आयोजित किया गया। जिला संयोजक  बिंदु सिंह कछवाहा के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं समाजसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने पर चर्चा की।कार्यक्रम में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी  शिव शरण धर बढ़गैया, प्रदेश संयोजक  दिनेश सिंह, संभाग प्रभारी  पुष्पा पाटले, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  हीरादेव सोनवानी सहित विशेष आमंत्रित सदस्य  अविरल सिंह एवं  मोहन साहू उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अतिथियों का तिलक, चंदन, पुष्पहार एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। इसके बाद विभिन्न वक्ताओं ने एनजीओ प्रकोष्ठ की भूमिका और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा सकने वाले कार्यों पर अपने विचार रखे।जिला संयोजक  बिंदु सिंह कछवाहा ने कहा कि प्रकोष्ठ के माध्यम से सभी को साथ लेकर समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचने और सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर सक्रिय रहने की बात कहीप्रदेश संयोजक  दिनेश सिंह ने कहा कि एनजीओ प्रकोष्ठ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने तथा सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।प्रदेश प्रभारी  शिव शरण धर बढ़गैया ने अपने शासकीय सेवाकाल के दौरान एनजीओ के साथ किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।वहीं, संभाग प्रभारी  पुष्पा पाटले ने भी सेवा गतिविधियों को विस्तार देने पर अपने विचार रखे। भिलाई से पहुंचे विशेष आमंत्रित अतिथि  अविरल सिंह एवं  मोहन साहू ने पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर जानकारी साझा की।सम्मेलन के दौरान सरस्वती वंदना, वंदे मातरम् एवं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गीत “अरपा पैरी के धार” की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सुषमा पंड्या ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन  क्षमा सिंह द्वारा किया गया। सम्मेलन में एनजीओ प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।सम्मेलन के माध्यम से समाजसेवा, जनजागरूकता और जरूरतमंदों तक पहुंचने वाले कार्यों को संगठित रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *