श्री गणेश उत्सव के अवसर पर राज कंस्ट्रक्शन का पांच दिवसीय भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालु कर रहे प्रसाद ग्रहण; बिलासपुर प्रेस क्लब कि टीम एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हुए शामिल ।
बिलासपुर। अशोक नगर स्थित अर्जुन रेजिडेंसी फेज-2, बिरकोना रोड में श्री गणेश उत्सव 2026 के अवसर पर RAJ Construction की ओर से अर्जुन कछवाहा के नेतृत्व में पांच दिवसीय दैनिक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम वर्ष के गणेश उत्सव के पावन अवसर पर आयोजित इस भंडारे में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग पहुंचकर भंडारे में भाग ले रहे हैं और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।यह भंडारा 18 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल अशोक नगर, अर्जुन रेजिडेंसी फेज-2, बिरकोना रोड, बिलासपुर है। श्री गणेश जी के शुभ आगमन एवं प्रथम वर्ष के गणेश उत्सव के अवसर पर यहां धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।इसी भंडारा आयोजन में आज बिलासपुर प्रेस क्लब की टीम एवं
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह और विक्रम सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा एवं पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवाई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने RAJConstruction एवं आयोजक
अर्जुन कुशवाहा द्वारा किए जा रहे भंडारा आयोजन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।पांच दिवसीय इस भंडारे को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल पर पहुंच रहे हैं और भक्ति भाव के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर इस सेवा आयोजन में सहभागी बन रहे हैं।




