मोपका में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार सार्वजनिक जगह पर बटनदार चाकू लहराकर आने-जाने वालों को दे रहा था धमकी, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

मोपका में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार सार्वजनिक जगह पर बटनदार चाकू लहराकर आने-जाने वालों को दे रहा था धमकी, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

बिलासपुर। मोपका क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर धारदार बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया गया है।पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिंदुस्तान ऑटो पार्ट्स, मोपका के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर उसे हवा में लहरा रहा है और आसपास मौजूद लोगों तथा आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा है।सूचना मिलते ही चौकी मोपका, थाना सरकंडा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अभिषेक चक्रवर्ती उर्फ सन्नी, उम्र 36 वर्ष, निवासी पचरी घाट, बिलासपुर के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार बटनदार चाकू जब्त किया। मामले में अपराध क्रमांक 1314/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

  • Related Posts

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

    राजेंद्र नगर की राशन दुकान वर्षों से दूसरे स्थान पर, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानीमैग्नेटो मॉल के पास संचालित हो रही दुकान को मूल क्षेत्र में लाने की मांग, खाद्य विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *