तीज के रंग में रंगेगा सर्व विप्र महिला समाज, कल होगा भव्य तीज मिलन समारोह

तीज के रंग में रंगेगा सर्व विप्र महिला समाज, कल होगा भव्य तीज मिलन समारोह

बिलासपुर हरियाली तीज के अवसर पर सर्व विप्र महिला समाज द्वारा रविवार, 6 सितंबर को तीज मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन होटल टोपाज़ में होगा, जहां समाज की महिलाएं उत्साह और उमंग के साथ तीज का पर्व मनाएंगी।समारोह के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक और पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तीज मिलन के इस खास अवसर पर महिलाएं एक-दूसरे से मुलाकात कर पर्व की खुशियां साझा करेंगी और पारंपरिक रंग में नजर आएंगी।कार्यक्रम में समाज की अध्यक्ष ऋचा पाठक सहित श्रुति पांडेय, गायत्री शुक्ला, नेहा मिश्रा, वर्षा तिवारी, वंदना मिश्रा, अंशुल पांडेय, संध्या पांडेय, नीलिमा शर्मा, श्वेता शुक्ला, गायत्री तिवारी, प्रेमलता तिवारी, सविता पांडेय, अदिति मिश्रा, अल्का पांडेय, पिंकी पांडेय, वर्षा दुबे और विजयलक्ष्मी शर्मा सहित समाज की अन्य महिला सदस्य शामिल होंगी।सर्व विप्र महिला समाज का यह आयोजन महिलाओं को आपस में जोड़ने, पारंपरिक त्योहारों और संस्कृति को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।तीज मिलन समारोह को लेकर समाज की महिलाओं में खासा उत्साह है और सभी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की तैयारी में हैं।

  • Related Posts

    पितृपक्ष में सर्व विप्र महिला समाज ने किया सेवा कार्य, जरूरतमंदों को बांटी आवश्यक सामग्री

    पितृपक्ष में सर्व विप्र महिला समाज ने किया सेवा कार्य, जरूरतमंदों को बांटी आवश्यक सामग्री बिलासपुर। पितृपक्ष के पावन अवसर पर सर्व विप्र महिला समाज द्वारा सेवा और सहयोग की…

    शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर आज़ाद पैनल छात्र संघ द्वारा कल्याण वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल, एवं शॉल वितरण किया गया 

    शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर आज़ाद पैनल छात्र संघ द्वारा कल्याण वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल, एवं शॉल वितरण किया गया  बिलासपुर महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद भगत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *