पत्रकार अशोक व्यास की पत्नी बबीता व्यास को बिलासपुर प्रेस क्लब में दी गई श्रद्धांजलि
बिलासपुर। वरिष्ठ पत्रकार अशोक व्यास की पत्नी स्वर्गीय बबीता व्यास के निधन पर गुरुवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित सभा में उपस्थित पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।श्रद्धांजलि सभा में ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।इस अवसर पर
प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र गहवई, गणेश विश्वकर्मा, निर्मल माणिक, पवन सोनी, बबलू इस्राइल, रूपेश सोनी, जयशंकर पांडेय, रवि शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।





