व्यापार विहार शराब भट्टी में भीषण आग, नुकसान और वजह पर सवाल?आखिर जिम्मेदार कौन?

व्यापार विहार की शराब भट्टी में भीषण आग, भारी नुकसान, आखिर जिम्मेदार कौन?

बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित शराब भट्टी में रविवार रात करीब ढाई बजे अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक शराब के बड़े स्टॉक को भारी नुकसान हो चुका था। अब सवाल यह है कि आग लगने का कारण क्या था? लगातार बारिश के बीच असली वजह क्या है???  प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है, तो सवाल उठता है कि आखिर आग कैसे लगी? क्या यह महज हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है? इस घटना ने आबकारी विभाग की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं!! अगर जांच में शॉर्ट सर्किट आग का कारण निकलता है, तो क्या समय-समय पर बिजली व्यवस्था और सुरक्षा उपकरणों की जांच

की गई थी? क्या सभी अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था? अगर मानकों का पालन नहीं हुआ था, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? वहीं, आग से हुए भारी  नुकसान की भरपाई कौन करेगा? क्या इसका बोझ शासन उठाएगा, या फिर संबंधित एजेंसी की जवाबदेही तय होगी? फिलहाल पुलिस, फायर ब्रिगेड और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। अब सभी की नज़र इस बात पर है कि जांच में आग लगने की असली वजह क्या निकल कर सामने आती है और इस पूरे मामले में जिम्मेदारी किसकी तय होती है!!

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *