अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव निलंबित

  1. जेम पोर्टल खरीदी में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई
    अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलसचिव निलंबित

बिलासपुर  छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के तत्कालीन कुलसचिव शैलेंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय में जेम पोर्टल के माध्यम से की गई खरीदी में कथित आर्थिक अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद की गई है।जानकारी के अनुसार, विभागीय जांच में प्रारंभिक तौर पर पाया गया कि Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल से सामग्री खरीदी के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। आरोप है कि खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन का उल्लंघन हुआ, जिससे शासन को आर्थिक नुकसान की आशंका है।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर पाया गया, जिसके आधार पर तत्कालीन कुलसचिव को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, जांच में छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियमों एवं शासकीय सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले हैं। मामले की विस्तृत विभागीय जांच जारी है और यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो आगे और कड़ी कार्रवाई संभव है।


यह कार्रवाई विश्वविद्यालय प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिक्षा जगत में इस फैसले के बाद हलचल तेज हो गई है और अब सभी की निगाहें आगामी जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Related Posts

बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *