एनटीपीसी सीपत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026

एनटीपीसी सीपत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ किया गया। इस वर्ष की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रही, जिसके तहत अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, सीआईएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों तथा विद्यार्थियों ने योग सत्र में भाग लिया।

योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, स्ट्रेचिंग अभ्यास और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) सुरोजीत सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं ईंधन प्रबंधन) अशोक सरकार, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग) विकास खरे, अपर महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) अनुराग गौतम सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के सदस्य, सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवान तथा बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।योग सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक शांति और समग्र कल्याण के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।एनटीपीसी सीपत द्वारा योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से योग सत्र आयोजित किए जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन स्वस्थ, सकारात्मक और संतुलित जीवन के प्रति एनटीपीसी सीपत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  • Related Posts

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं बिलासपुर। शहर के अयोध्या नगर में राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11…

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *