सुशासन तिहार के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सीएम से मिलने से रोका.. जिला परियोजना अधिकारी सुरेश सिंह और सुपरवाइज़र पर गंभीर आरोप..

सुशासन तिहार के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सीएम से मिलने से रोका.. जिला परियोजना अधिकारी सुरेश सिंह और सुपरवाइज़र पर गंभीर आरोप..

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के वॉर्ड क्रमांक 19 कस्तूरबा नगर में स्थित अंगनबाड़ी की कार्यकर्ता कोमल चतुर्वेदी ने सुपरवाइजर मनप्रीत कौर पर लगातार मानसिक, आर्थिक उत्पीड़न और वसूली का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है..  छत्तीसगढ़ में यह पहली बार नहीं हो रहा कि किसी महिला को मुख्यमंत्री से मिलने से रोका जा रहा है!!आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोमल चतुर्वेदी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, बीते दिन 4 जून 2026 को जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार कार्यक्रम में बिलासपुर पहुंचे, तब कोमल चतुर्वेदी अपनी शिकायत लेकर उनसे मिलने पहुंची, लेकिन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी सुरेश सिंह ने उन्हें देखते ही बाहर निकलवा दिया.. कोमल चतुर्वेदी के अनुसार सुपरवाइजर मनप्रीत कौर लगातार ₹1,000 की मांग करती है.. उन्हें मीटिंग में नहीं बुलाया जाता और न ही कोई जानकारी दी जाती है.. सहायिका के साथ मिलकर लगातार मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है.. मारपीट की घटना के बाद भी सुपरवाइजर ने उन्हें नौकरी से निकालने का नोटिस जारी कर दिया.. उन्होंने बताया कि, कुछ दिनों पहले 1 जून 2026 को सहायिका राजकुमारी के बेटे ने कोमल चतुर्वेदी को सड़क पर रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.. कोमल चतुर्वेदी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया.. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.. यह मामला महिला एवं बाल विकास विभाग की आंतरिक व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, एक अंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सड़क पर पीटा जाता है, FIR दर्ज होती है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होती, इसके अलावा शिकायतकर्ता को मुख्यमंत्री से मिलने से रोकना किस स्तर का दबाव दर्शाता है!

  • Related Posts

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं

    राम दरबार उत्सव मंडली का आयोजन 11 अक्टूबर से, डांडिया रास महोत्सव सहित होंगी कई प्रतियोगिताएं बिलासपुर। शहर के अयोध्या नगर में राम दरबार उत्सव मंडली की ओर से 11…

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से एबीवीपी के संघर्ष और रक्तदान अभियान तक का सफर किया बयां

    खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर हमर पहुना’ में उप मुख्यमंत्री ने साझा किए जीवन के अनकहे किस्से, संघ की शाखा से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *