मुंगेली नाका चौक में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक ने महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल।

बिलासपुर। शहर के शेफर्ड स्कूल, मुंगेली नाका चौक के पास   आज एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक ने साइकिल से जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था तथा लोगों का कहना है कि वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई

घटना के बाद आसपास मौजूद जागरूक नागरिकों ने तत्काल 112 कि टीम को फोन किया  तथा घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स ले जाया गया ।

बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक को भी  चोटें आई हैं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में शामिल स्कूटी का नंबर CG 10 AY 4544 बताया जा रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई तथा तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और स्कूल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सख्त करने की मांग उठने लगी है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *