भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा, बिलासपुर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

बिलासपुर में सर्व विप्र ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शीतला माता मंदिर, दयालबंध से प्रारंभ होकर देवकीनंदन चौक पर संपन्न हुई।

पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा और “जय परशुराम” के जयकारों से शहर गूंज उठा। इस आयोजन में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।इस अवसर पर  श्री स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज का आशीर्वाद भक्तजनों को प्राप्त हुआ। समाज की अध्यक्ष  ऋचा पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

वहीं पीआरओ  वर्षा तिवारी ने भगवान परशुराम को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, धर्म की स्थापना तथा ज्ञान और शौर्य के प्रतीक के रूप में बताया।कार्यक्रम में  गायत्री शुक्ला,  श्रुति पांडेय, वंदना मिश्रा, नेहा शुक्ला एवं अंशुल पांडेय सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा

    बिलासपुर शांत है, कमजोर नहीं. बिलासपुर को चाहिए तेज विकास, एयरपोर्ट विस्तार को बताया पहली प्राथमिकता: हमर पहुना में बोले प्रवीण झा बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब के प कार्यक्रम “हमर…

    पिता की सीख से राजनीति की पाठशाला तक पहुंचे अमर अग्रवाल, बोले- जो नहीं आता, उसे सीखना मेरा जुनून

    हमर पहुना’ में बिलासपुर विधायक,पूर्व मंत्री ने सुनाया बचपन से अब तक का राजनीतिक सफर, पिता को बताया अपना सबसे बड़ा मार्गदर्शक; संजीवनी 108, महतारी एक्सप्रेस 102 से अरपा तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *