ऑल इंडिया ओपन टूर्नामेंट में बिलासपुर की वसुधा डडसेना का कमाल, 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जूनियर और सीनियर महिला वर्ग में जीते दो स्वर्ण पदक

शहर की बेटी वसुधा डडसेना ने जीते दो स्वर्ण पदक 

ऑल इंडिया ओपन टूर्नामेंट में बिलासपुर की वसुधा दडसेना का कमाल, 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जूनियर और सीनियर महिला वर्ग में जीते दो स्वर्ण पदक

बिलासपुर। शहर की प्रतिभावान बेटी वसुधा डडसेना ने शूटिंग खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। ऑल इंडिया ओपन टूर्नामेंट की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में वसुधा डडसेना ने जूनियर एवं सीनियर महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

शूटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष शशांत मसीह ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि शूटिंग (राइफल एवं पिस्टल) एक महत्वपूर्ण ओलंपिक खेल है, जिसमें भारत ने अब तक सर्वाधिक 7 ओलंपिक पदक हासिल किए हैं। यह खेल देश के प्रमुख और आवश्यक खेलों की श्रेणी में आता है।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2003-04 से स्टेट एसोसिएशन के गठन के बाद से शूटिंग प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित हो रही हैं, विशेष रूप से रायपुर के माना क्षेत्र में।

प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के सचिव आशीषनाथ एवं कोषाध्यक्ष शायनी मसीह भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि छत्तीसगढ़ को पहली बार किसी ऑल इंडिया ओपन नेशनल लेवल शूटिंग टूर्नामेंट में पदक प्राप्त हुआ है। बिलासपुर की प्रतिभावान खिलाड़ी वसुधा ने जूनियर वूमेंस 10 मीटर पिस्टल और सीनियर वूमेंस 10 मीटर पिस्टल, दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल गोल्ड मेडल हासिल किया।

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अब तक इस स्तर पर प्रदेश से किसी खिलाड़ी ने पदक हासिल नहीं किया था।

अध्यक्ष शशांत मसीह ने बताया कि वसुधा पिछले डेढ़ वर्ष से एसोसिएशन एवं एकेडमी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही है और एसोसिएशन द्वारा उसे हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।उन्होंने आगे बताया कि एसोसिएशन के अन्य खिलाड़ी भी तेजी से तैयारी कर रहे हैं। इस वर्ष बिलासपुर से तीन खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं, जो दिसंबर में दिल्ली एवं भोपाल में आयोजित होगी। परीक्षा के कारण कुछ खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाए, लेकिन आने वाले समय में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

अंत में उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है तथा भविष्य में और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

 

Related Posts

एक महीने बाद भी साइंस कॉलेज मैदान में मलबा और गड्ढे, खिलाड़ियों की परेशानी जारी झूले हटे, लेकिन मैदान की नहीं सुधरी तस्वीर; प्राचार्य और नगर निगम की भूमिका पर उठ रहे सवाल !!

एक महीने बाद भी साइंस कॉलेज मैदान में मलबा और गड्ढे, खिलाड़ियों की परेशानी जारी झूले हटे, लेकिन मैदान की नहीं सुधरी तस्वीर; प्राचार्य और नगर निगम की भूमिका पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *