खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर 01 जेसीबी, 04 हाइवा व 02 ट्रेक्टर ट्राली सहित 07 वाहन जप्त

खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर 01 जेसीबी, 04 हाइवा व 02 ट्रेक्टर ट्राली सहित 07 वाहन जप्त

बिलासपुर  कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज विभाग के मार्गदर्शन मे जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज अमला बिलासपुर द्वारा 17 मार्च को कोटा, बेलगहना, कोनचरा, बिरकोना, सरकंडा, सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाठा, मुढ़िपार, रहँगी क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान कोनचरा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 02 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त किया गया। सिलपहरी क्षेत्र से खनिज साधारण पत्थर का अवैध उत्खनन करते पाये गए 01 जेसीबी वाहन तथा 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया। चकरभाठा क्षेत्र से खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते पाये गए 03 हाइवा वाहनों को जप्त किया गया। इस प्रकार जप्त कुल 07 वाहनों को पुलिस थाना सिरगिट्टी व चकरभाठा में अभिरक्षा मे रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।

 

Related Posts

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े आंदोलन की चेतावनी!

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में लगातार चोरी से भड़के छात्र, रजिस्ट्रार से नहीं हुई मुलाकात तो गेट का ताला तोड़कर की नारेबाजी; ₹50 लाख की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, बड़े…

MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट पर उठाए सवाल

MSP बढ़ा, लेकिन किसानों की सहायता घटी! ₹3,100 के धान के दावे पर विजय केशरवानी ने सरकार से मांगा हिसाब, प्रति एकड़ ₹5,418 के अंतर और खरीदी केंद्रों की लिमिट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *